बम के बयान में फंसे बाजवा की मुश्किल बढ़ती ही जा रही है। बीते दिन उनसे 5 घंटे से अधिक पूछताछ में कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बाजवा से 25 प्रश्न पूछे गए लेकिन उन्होंने पुलिस को सहयोग नहीं दिया। वहीं दूसरे और बाजवा सरकार पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। बहरहाल बात चाहे जो भी हो इन सारी घटनाओं में बाजवा की परेशानी आगे बढ़ सकती है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बाजवा से लगभग 25 प्रश्न पूछे गए। इसमें हर तरह के सवाल किए गए, जिसका बाजवा ने उत्तर दिया लेकिन इस सभी के बीच इन्होंने अपने सोर्स का नाम नहीं बताया है। पुलिस ने पंजाबियों की सुरक्षा की चिंता को ध्यान में रखकर बाजवा से सोर्स की जानकारी मांगी थी।
सूत्र बताते हैं कि बाजवा ने बचे हुए 50 में से बचे 32 बमों की जानकारी देने से भी इनकार किया। बड़ी बात यह है कि उन्होंने पुलिस या सेना में किसी सोर्स की बात से भी इनकार किया।

अगली तारीख नहीं मिली
बीते दिन लंबी पूछताछ हुई लेकिन कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला है। इसके बाद अब बताया जा रहा है कि बाजवा से आगे और पूछताछ होगी लेकिन इसकी डेट अभी तय नहीं की गई है। डेट को गोपनीय रखा गया है जिससे कांग्रेसी किसी तरह का उपद्रव नहीं कर पाएं। आपको बता दें कि पूछताछ में जाने के पहले बाजवा ने खुद की सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट में आवेदन दिया था।
पुलिस ने बाजवा को पूछताछ के लिए अगली तिथि नहीं दी है।
- हरियाणा के कॉलेजों में ‘बुनियाद’ और ‘सुपर-100’ जैसे मॉडल को मंजूरी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का बड़ा ऐलान
- Morning News Brief: बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी को ठोकने की खुली धमकी दी; गुजरात निकाय चुनाव में सभी 15 निगमों में भाजपा की जीत
- हरियाणा निकाय चुनाव की ‘महाभारत’ शुरू: भाजपा‑कांग्रेस में सीधा मुकाबला, सिंबल से दूर हुई JJP!
- Chhattisgarh Class 10th-12th Result : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम आज होंगे जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
- अमेरिका से आई मौत की खबर: स्टोर में लगी आग, करनाल के इकलौते बेटे की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

