MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 23 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी बिजली!
मध्य प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष में बिजली का करंट लगने वाला है। प्रदेश में एक अप्रैल से बिजली महंगी हो सकती है। दरअसल, बिजली कंपनियों ने 10 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक, महीने में औसत 300 रुपये तक बिजली बिल बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर
ब्यूटीशियन के साथ 3 लोगों ने किया रेप
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ब्यूटीशियन से गैंगरेप और धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि 4 आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
सड़क हादसे में 3 की मौत
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सोमवार को मजदूरों से भरी पिकअप ब्रिज से नीचे गिर गई। दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर
ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर HC में अहम सुनवाई
धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रहे बहुचर्चित मामले में आज मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने Archaeological Survey of India (एएसआई) द्वारा तैयार की गई विस्तृत सर्वे रिपोर्ट को आधिकारिक रूप से अपने रिकॉर्ड पर ले लिया है। यह वही सर्वे रिपोर्ट है, जिसे 15 जुलाई 2024 को एएसआई ने कोर्ट में पेश किया था। रिपोर्ट कुल 2089 पेज की बताई जा रही है और इसे पहले ही कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका था। हालांकि अब तक इस पर किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक दावे या आपत्तियां सामने नहीं आई थीं। पढ़ें पूरी खबर
महाकाल मंदिर में सशुल्क दर्शन व्यवस्था का विरोध
हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने महाकाल मंदिर में सशुल्क दर्शन व्यवस्था का विरोध किया हैं। वहीं उन्होंने बताया कि हनुमान चालीसा से 10 करोड़ हिंदुओं को जोड़ा जाएगा। धर्मांतरण रोकने के लिए घर-घर हनुमान चालीसा लेकर पहुंचेंगे। वहीं उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और सीएम योगी आदित्यनाथ के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी हैं। पढ़ें पूरी खबर
शादी से पहले दुल्हन के इकलौते भाई की मौत
मध्य प्रदेश के नीमच जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बहन की शादी का कार्ड बांटने गया था। घर वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। मृतक इकलौता भाई था। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
फर्जी पासपोर्ट मामले में 5 और अफगानी अरेस्ट
मध्य प्रदेश के जबलपुर में फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में ATS ने बड़ी कार्रवाई की है। कोलकता से 3 अफगानी को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद सभी को जबलपुर लाया गया। आरोपियों के नाम जिया उल रहमान, सुल्तान, मो.रजा खान, सैयद मोह.जफर खान है। पढ़ें पूरी खबर
इंदौर के भागीरथपुरा में जन्मदिन की पार्टी के बाद फूड पॉइजनिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में एक जन्मदिन की पार्टी के बाद 30 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। जानकारी के मुताबिक पार्टी में दाल-बाफले खाने के बाद मेहमानों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। पढ़ें पूरी खबर
रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी डिजिटल अरेस्ट का शिकार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट करने का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। जहां एयर फोर्स से रिटायर्ड 90 साल के बुजुर्ग को पत्नी सहित डिजिटल अरेस्ट किया गया है। साइबर ठगों ने दिल्ली CBI अधिकारी बनकर उनके दस्तावेज के द्वारा फ्रॉड किए जाने का झांसा दिया और फिर उनसे 2 करोड़ 52 लाख 16 रुपए ठग लिए। पढ़ें पूरी खबर
विधानसभा में बारिश से खराब हुई फसलों पर चर्चा
मध्य प्रदेश विधानसभा में बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों पर चर्चा हुई। बीजेपी और कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे पर सदन का ध्यानाकर्षण किया। विपक्ष ने कहा कि अभी तक खराब फसलों का सर्वे नहीं किया गया है। हीं इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्री करण सिंह वर्मा ने जवाब दिया हैं। पढ़ें पूरी खबर

