Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कुंवारिया थाना क्षेत्र के माली खेड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला के घर में उस समय आग लग गई, जब चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन तेज गर्मी के कारण फट गया। आग इतनी भयावह थी कि पास रखा गैस सिलेंडर भी फट गया और देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया।

खुशकिस्मती से टला बड़ा हादसा
हादसे के वक्त महिला खेत में फसलों को पानी देने गई हुई थी। लौटने पर जब उसने अपने घर को राख में तब्दील पाया तो वह स्तब्ध रह गई। गनीमत रही कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, वरना जनहानि हो सकती थी।
गर्मी और ओवरचार्जिंग बनीं कारण
जानकारी के अनुसार, महिला मोबाइल चार्जिंग पर छोड़कर खेत चली गई थी। भीषण गर्मी के चलते मोबाइल की बैटरी का तापमान अत्यधिक बढ़ गया, जिससे बैटरी फट गई। फोन के पास रखे कपड़ों ने सबसे पहले आग पकड़ी, जो फिर पूरे घर में फैल गई। आग ने सिलेंडर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे विस्फोट हो गया। आग की लपटें और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।
पढ़ें ये खबरें
- पंजाब में 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज ! कुलदीप धालीवाल ने गिनाईं स्वास्थ्य योजना की उपलब्धियां
- Bihar Politics: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- अपराधियों को बचाने में लगी सरकार
- पॉवर सेंटर: चर्चा में आईजी साहब… स्पष्टीकरण … एफआईआर… जंगलराज… कलेक्टर के नाम पर वसूली… मौसम… – आशीष तिवारी
- ऑपरेशन साइहॉक 3.0: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दिन में 6,500 से ज्यादा साइबर जालसाजों पर शिकंजा
- Bilaspur News Update : ऐप डाउनलोड किया तो उड़ गए 4.11 लाख रुपए… स्पा सेंटर की संचालिका मैनेजर पर मामला दर्ज… ब्लैकमेलिंग से त्रस्त दो बच्चों की मां ने की खुदकुशी, प्रेमी गिरफ्तार

