Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कुंवारिया थाना क्षेत्र के माली खेड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला के घर में उस समय आग लग गई, जब चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन तेज गर्मी के कारण फट गया। आग इतनी भयावह थी कि पास रखा गैस सिलेंडर भी फट गया और देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया।

खुशकिस्मती से टला बड़ा हादसा
हादसे के वक्त महिला खेत में फसलों को पानी देने गई हुई थी। लौटने पर जब उसने अपने घर को राख में तब्दील पाया तो वह स्तब्ध रह गई। गनीमत रही कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, वरना जनहानि हो सकती थी।
गर्मी और ओवरचार्जिंग बनीं कारण
जानकारी के अनुसार, महिला मोबाइल चार्जिंग पर छोड़कर खेत चली गई थी। भीषण गर्मी के चलते मोबाइल की बैटरी का तापमान अत्यधिक बढ़ गया, जिससे बैटरी फट गई। फोन के पास रखे कपड़ों ने सबसे पहले आग पकड़ी, जो फिर पूरे घर में फैल गई। आग ने सिलेंडर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे विस्फोट हो गया। आग की लपटें और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।
पढ़ें ये खबरें
- पठानकोट में शिवसेना नेता के भाई की संदिग्ध हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव; सिर-गले पर चोट के निशान
- उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का फाइनल अपडेट, 3 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन
- Nothing Phone के दो नए किफायती वेरिएंट लॉन्च, अब 6GB RAM के साथ कम कीमत में खरीदें फोन
- ‘ज्ञानेश नहीं यह मूर्खेष है…’ कांतिलाल भूरिया का विवादित बयान; बीजेपी का हमला- ‘कांग्रेस खो चुकी है संतुलन’
- Odisha Rain Alert : ओडिशा में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

