जयपुर: IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर है. आज सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला हुआ, लेकिन मैदान के बाहर एक और ‘मैच’ चल रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट में इस गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है. स्टेडियम के बाहर खुलेआम ब्लैक में टिकट बेचे जा रहे हैं, जहां 1500 रुपये का टिकट 4000 और 3500 का टिकट 7000 रुपये तक में बिक रहा है.

हैरानी की बात यह है कि पुलिस और स्टेडियम प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद यह काला कारोबार बेरोकटोक चल रहा है. स्टिंग ऑपरेशन में खरीदार बनकर संपर्क करने पर दलालों ने बिना झिझक डबल-ट्रिपल कीमत पर टिकट बेचने की पेशकश की. कुछ दलालों ने तो स्टूडेंट टिकट भी ऊंचे दामों पर बेचे. रिकॉर्ड की गई बातचीत और तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि स्टेडियम के बाहर लोग खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं.
स्टिंग में यह भी खुलासा हुआ कि प्रशासन के कुछ लोग कथित तौर पर दलालों की जानकारी दे रहे हैं, जिससे संरक्षण के आरोप लग रहे हैं. IPL के जुनून का फायदा उठाकर ये दलाल काली कमाई में जुटे हैं. दर्शकों का उत्साह चरम पर है, लेकिन कालाबाजारी ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है.
सोशल मीडिया पर इस स्टिंग ऑपरेशन की चर्चा तेज है, और लोग कालाबाजारी पर रोक लगाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. यह घटना न केवल IPL के उत्साह पर सवाल उठाती है, बल्कि स्टेडियम प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है.
पढ़ें ये खबरें
- आप सांसदों का भाजपा में प्रवेश: सीएम साय ने कहा- PM मोदी पर बढ़ता जा रहा सबका विश्वास, भूपेश बघेल बोले– अब देखना होगा केजरीवाल कब ज्वाइन करते हैं बीजेपी …
- नशीली सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : फर्जी ड्रग लाइसेंस बनाकर चला रहे थे नेटवर्क, 7 कार्टून सिरप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
- बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका को किया खारिज
- फरीदाबाद अग्निकांड: कर्मचारियों ने विधायकों को ज्ञापन सौंप पीड़ितों के लिए मांगा शहीद का दर्जा, प्रदेशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी
- Raghav Chadha BJP News LIVE: राघव चड्ढा समेत बागी सांसदों ने ज्वाइन की BJP, नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता, खिलाई मिठाई
