संदीप शर्मा, विदिशा। आज के फास्ट लाइफ और लग्जरी शादियों के दौर में जहां बारातें कारों और बाइक्स से निकलती हैं, वहीं मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में एक ऐसी बारात निकली जिसने सबका दिल जीत लिया।
READ MORE: सात फेरों का खूनी अंत! खाना बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी पर दागीं 3 गोलियां, घर में मचा कोहराम
यहां मंडी रोड पर निकली बारात पूरी तरह पुरानी रीति-रिवाजों से सजी थी। आगे घोड़े पर सवार दूल्हा राजा की शानदार सवारी, और पीछे 10 से 12 फूलों से सजी बैलगाड़ियां – जिनमें बाराती बैठकर पुराने जमाने की यादें ताजा कर रहे थे। बैलगाड़ियां धीरे-धीरे चल रही थीं, ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ पूरा माहौल मनमोहक था।
READ MORE: छिंदवाड़ा में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व-पुलिस टीम पर हमला: ग्रामीणों ने किया पथराव, 12 पर केस दर्ज
यह बारात डॉ. प्रशांत की थी, जो दूल्हे बने। उन्होंने बताया, “मेरे पापा ने 2 महीने पहले से इसकी प्लानिंग की थी। आज बहुत अच्छा लग रहा है। अनोखी बारात निकली है और सभी ने ढेर सारे वीडियो बनाए हैं।” यह नजारा देखकर लोग कह रहे हैं कि आधुनिकता के बीच भी अपनी जड़ों से जुड़े रहना कितना खूबसूरत है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां यूजर्स इसे सादगी और संस्कृति की जीत बता रहे हैं।

