फाजिल्का। फाजिल्का में आज बड़ी ही हिंसक घटना हुई, जिसमें एक की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। यह मामला कोर्ट से पेशी होने के बाद लौटते वक्त दो गुटों में हुआ है, जिसके बाद यह लड़ाई बहुत ही गंभीर हो गई।
शिवपुरी रोड पर कोर्ट से कुछ ही दूरी पर उनके बीच भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते कई राउंड गोलियां चलने की बात भी सामने आई है। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी की पहले से ही एक दूसरे को लेकर गंभीर विवाद चल रहा था जो पेशी के बाद बढ़ गया।
मिले कई हथियार
जानकारी के अनुसार दोनों गुट ने पहले से ही गाड़ी में हाथियार रखे थे। घटना के दौरान दो गाड़ियां में सवार दोनों गुटों के सदस्यों में गाड़ियों के बीच टकरा भी हुई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें से एक गाड़ी में तेजधार हथियार पड़े मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कई राउंड गोलियां भी चली, जिसमें मौके में एक युवक की मौत हो गई।

- आम जनता को बड़ी राहत… छत्तीसगढ़ में अचल संपत्ति की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर समाप्त
- रिहाई के बाद भी इंदौर नहीं आ सकेगी सोनम: कोर्ट ने रख दी ऐसी शर्त, जानिए राजा के परिवार का ‘एकादशी’ कनेक्शन
- ‘बिल तुम्हारा बाप भरेगा…’, पंखा चलाने पर ससुर ने बहू को पीटा, आहत होकर पीड़िता ने…
- CGBSE 10th-12th Result 2026 : CM विष्णुदेव साय कल करेंगे 10वीं-12वीं के परिणाम की घोषणा, जानें कहां देखें रिजल्ट
- महंगे शौक ने बना दिया ठग… बरेली की 3 बहनों ने बेरोजगार लोगों का लगाया लाखों का चूना, ऐसे खुली पोल

