संगरूर। संगरुर में आज बड़ा हादसा हुआ, जहां बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक करीब 10 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी मिली है कि मौसम खराब होने के कारण अचानक धुंध छाई थी, जिसके बाद हो गया। हादसे का शिकार हुए लोगों का कहना है कि अचानक धुंध पड़ने के कारण लोगों को कुछ दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद एक गाड़ी ने ब्रेक मारी तो उसी में सभी गाड़ियां टकराती चली गई। इनमें से कुछ गाड़ियां हाईवे के पास के खेतों में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों और घायलों के नाम
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में फरीदकोट के रहने वाले 42 साल के अमृत सिंह की मौत हो गई है। वहीं बरनाला की बलजीत कौर (50), बठिंडा की किरणा देवी (30), फरीदकोट की जसपाल कौर (65), फरीदकोट के सुरजीत सिंह (55), जगसीर सिंह (35) घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।
- बिहार में कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत, समस्तीपुर मामले में विपक्ष ने सरकार को घेरा, मंत्री जायसवाल का पलटवार
- शारीरिक बाधाओं को दी मात: 7 साल से जिम कर रहीं दिव्यांग शिक्षिका… अब जय हिंद मैराथन में बनेंगी युवाओं की रोल मॉडल
- IIT Bombay सुसाइड केस में राहुल गांधी की एंट्रीः छात्र साहिल वाकोडे के परिवार से की बात, जानें क्या कहा?
- 83 दिन तक चली जंग, MCD अस्पताल ने दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को दिया नया जीवन
- यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा : 9 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति मुर्मू, राजनाथ सिंह और योगी ने जताया दुख, PM ने किया मुआवजे का ऐलान


