पंजाब में हो रहे ग्रेनेड हमलों के बाद अमृतसर से लगे गांव में सीमा सुरक्षा बल द्वारा हथियारों की यह खेप जप्त की गई है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह खेप यहां तक कैसे पहुंची। सीमा सुरक्षा बल व पंजाब पुलिस की ओर से इस खेत के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह बरामदगी अमृतसर के गांव बल्डवाल में एक खेत से हुई। जहां सर्ची के दौरान जवानों को कई हथियार मिले हैं। खेत से बरामद दो बड़े पैकेटों से दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 50 जिंदा कारतूस, दो ग्रेनेड, आइईडी एक रिमोट डिवाइस, दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और साढ़े सात किलो हेरोइन बरामद हुई है।

गुरदासपुर में भी मिली हेरोइन
आपको बता दें कि गुरदासुपर सेक्टर की बीओपी आबाद पर गांव गोला ढोला के एक खेत से भी एक हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया है। इस पैकेट में 500 ग्राम हेरोइन मिला है। इसके अलावा गांव शाहपुर में एक घर से एसटीएफ ने 800 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। लगातार इस तरह से नशीले पदार्थों का मिलना सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।
- Ratlam Drug Factory Case: मास्टरमाइंड दिलावर खान 2 दिन की रिमांड पर, घर से मोर समेत बड़े पैमाने पर मिली थी चंदन की लड़कियां, 15 करोड का मिला था नशे का सामान
- Bihar Top News 16 march 2026: राज्य सभा सीटों पर NDA की जीत, चिराग की इफ्तार पार्टी, जेडीयू नेता के भाई पर फायरिंग, नगर निगम का अरबों का बजट, राजेश राम का BJP पर आरोप, डूबने से नाबालिग की मौत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- UP में बच्चों को पढ़ाया जाएगा AI, कक्षा 6 से हो सकती है शुरुआत, विधायक राजेश्वर सिंह ने सीएम को पत्र लिखकर रखा प्रस्ताव
- ‘मैं बोलता हूं… मोदी मुर्दाबाद’, PM की मिमिक्री पर कार्रवाई से भड़के एडवोकेट अनिल मिश्रा, कहा- दम हो तो अब मेरे खिलाफ कार्रवाई करके दिखाओ
- Today’s Top News : सदन में गूंजा पेपर लीक का मामला, आदिवासी विधवा महिला से गैंगरेप, CAF जवान ने खुद को मारी गोली, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, डांस टीचर हत्याकांड का खुलासा, रायपुर से रीवा के बीच शुरू हो रही हवाई सेवा, राजधानी में देर रात गैंगवार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
