सुशील खरे, रतलाम। Ratlam Drug Factory Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में बीते दिनों हुए चिकलाना ड्रग्स फैक्ट्री के खुलासे के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। मास्टरमाइंड दिलावर खान को वन विभाग की टीम ने 2 दिन की रिमांड पर लिया है। दो दिनों तक उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपी के घर से राष्ट्रीय पक्षी मोर समेत बड़े पैमाने पर चंदन की लड़कियां मिली थी।
यह भी पढ़ें: रतलाम में एमडी ड्रग फैक्ट्री पर पुलिस का छापा: करोड़ों की ड्रग्स के साथ हथियार बरामद, 16 आरोपी गिरफ्तार
16 जनवरी को पुलिस ने दिलावर के घर चिकलाना गांव में छापा मारा था। इस दौरान एमडी ड्रग्स सहित कुल 15 करोड रुपए का नशे का सामान जब्त किया था। इस ड्रग्स फैक्ट्री की रतलाम से मुंबई के पबो में डिलीवरी की जाती थी।
यह भी पढ़ें: रतलाम में 10 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का सरगना निकला चंद्रशेखर रावण का करीबी, महिलाओं को खदेड़ने पुलिस ने निकाली रिवॉल्वर, मोर समेत ये चीजें की थी बरामद
इस सिंडिकेट की धरपकड़ के बाद पूरे प्रदेश में ड्रग माफियाओं में हड़कंप मचा था। इस मामले में 17 आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं 10 से ज्यादा की तलाश जारी है।

