संजय मानिकपुरी. सारंगढ़-बिलाईगढ़. खेलभांठा मैदान के पास एक बार फिर मधुमक्खियों ने हमला कर दहशत फैला दी है. शादी समारोह में शामिल एक युवक पर मधुमक्खियों ने झुंड बनाकर हमला किया, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर है. युवक को सैकड़ों डंक लगे हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा दर्जनों लोग घायल हुए हैं.


हमले में एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई. मृत मवेशी का शव अब तक घटनास्थल पर पड़ा हुआ है, जिस पर मधुमक्खियां अब भी मंडरा रही हैं. यह कोई पहली घटना नहीं है. पूर्व में भी इसी क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले हो चुके हैं, बावजूद इसके वन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं. हैरानी की बात यह है कि इसी स्थान के पास कई वीवीआईपी कार्यक्रम भी हो चुके हैं, लेकिन खतरे को नजरअंदाज किया गया.
देखें Video
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- बेरोजगारों को ₹1500 और किसानों को दिए जाएंगे ₹4000, पूरे राज्य में लगेंगे कैंप
- बहराइच में रफ्तार का कहर, पुलिस वाहन ने 4 लोगों को रौंदा, मासूम की मौत
- Rajasthan News: कल पेश होगा राजस्थान का बजट, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने फाइलें की लॉक
- मधुबनी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस को बनाया बंधक
- RSS चीफ से मुलाकात की आलोचना करने पर अदनान सामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ‘बंटवारे के लिए अपने पुरखों को दोष देना…’

