Rajasthan News: मस्जिद परिसर में भड़काऊ नारे लगाने के मामले में घिरे भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर अब पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई की ओर बढ़ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को विधायक आचार्य से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसे कृत्यों से बचना चाहिए जो सामाजिक सौहार्द्र को प्रभावित करें।

राठौड़ ने बताया कि उन्होंने खुद विधायक से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा, “यह मामला बेहद संवेदनशील है। किसी भी जनप्रतिनिधि को ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता। सभी को मिलकर देश के माहौल को एकजुट बनाना चाहिए।” राठौड़ ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस प्रकरण को गंभीरता से ले रही है।
विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जताया खेद
विवाद बढ़ने के बाद विधायक आचार्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। मैं आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर चिपका रहा था, न कि किसी धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। यदि मेरे कार्य से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।”
आचार्य ने स्पष्ट किया कि वे मस्जिद में प्रवेश नहीं कर रहे थे, बल्कि मस्जिद के पास अन्य सार्वजनिक स्थलों की तरह पोस्टर लगाए गए थे। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा समाज एकजुट होगा। लेकिन दुर्भाग्यवश मेरे खिलाफ गलत एफआईआर दर्ज कर दी गई। जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।”
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 28 march 2026: राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, पटना में लगे पोस्टर, विद्यालय में बड़ी डकैती, TRE- 4 की भर्ती को लेकर फिर आंदोलन तैयारी, घोड़े चेतक संग वायरल हुए अनंत सिंह, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- बालको मेडिकल सेंटर में ‘दा विंची Xi’ रोबोटिक सिस्टम की स्थापना, अब प्रदेश में ही होगी उन्नत कैंसर सर्जरी
- CG Crime News : अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद
- BJP मंडल उपाध्यक्ष की गुंडागर्दी: रिटायर्ड शिक्षक से मारपीट, ढाबे में की तोड़फोड़, पुलिस ने पीड़ितों पर भी की FIR
- Today’s Top News : CM साय ने पेट्रोल-गैस की कालाबाजारी पर कड़ी करवाई के दिए निर्देश, पूर्व डिप्टी CM के बेटे-बहू और पोती की हत्या के मामले में 3 आरोपी बरी, हिरण का मांस पकाने मामले में रिसॉर्ट मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, सेंट्रल जेल में कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट मामले में 2 प्रहरी सस्पेंड, डिब्बों में डीजल देने पर रोक… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
