Rajasthan News: मस्जिद परिसर में भड़काऊ नारे लगाने के मामले में घिरे भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर अब पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई की ओर बढ़ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को विधायक आचार्य से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसे कृत्यों से बचना चाहिए जो सामाजिक सौहार्द्र को प्रभावित करें।

राठौड़ ने बताया कि उन्होंने खुद विधायक से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा, “यह मामला बेहद संवेदनशील है। किसी भी जनप्रतिनिधि को ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता। सभी को मिलकर देश के माहौल को एकजुट बनाना चाहिए।” राठौड़ ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस प्रकरण को गंभीरता से ले रही है।
विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जताया खेद
विवाद बढ़ने के बाद विधायक आचार्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। मैं आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर चिपका रहा था, न कि किसी धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। यदि मेरे कार्य से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।”
आचार्य ने स्पष्ट किया कि वे मस्जिद में प्रवेश नहीं कर रहे थे, बल्कि मस्जिद के पास अन्य सार्वजनिक स्थलों की तरह पोस्टर लगाए गए थे। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा समाज एकजुट होगा। लेकिन दुर्भाग्यवश मेरे खिलाफ गलत एफआईआर दर्ज कर दी गई। जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।”
पढ़ें ये खबरें
- Ujjain News: विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन, 65 बस्तियों से कदमताल करते निकले स्वयंसेवक
- Deepika-Ranveer ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, कपल ने शेयर की फैमिली फोटो
- पुरी मर्डर केस: मां की हत्या कर रसोई के स्लैब के नीचे छिपाया शव, पुलिस ने 57 दिन बाद आरोपी बेटे को झारखंड से किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात
- OPPO Reno16c 5G पर 29% की छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर
