श्रीहरगोबिंदपुर। पंजाब के गांव चीमा खुडी में एक बार फिर से माहौल तनाव वाला होता नजर आ रहा है। श्रीहरगोबिंदपुर से निकलते दिल्ली कटड़ा नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिगृहण करने पहुंचे जिला प्रशासन का एक बार फिर से किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। गांव चीमा खुडी में किसान और पुलिस बल पहुंच चुका है, फिलहाल अभी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
हालत को संभालने के लिए बड़ी संख्य में पुलिस वहां तैनात की गई है। किसानों द्वारा गांव चीमा खुडी में किसानों को जमीन का सही दाम न मिलने की बात कहते हुए विरोध किया जा रहा है। करीब एक माह पहले भी इसी जगह के कब्जे को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने जमीन अधिगृहण का काम रोक दिया था।

इस पूरे मामले में डीसी गुरदासपुर ने खुद दो सप्ताह में नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सारा कब्जा दिलाने का विश्वास दिलाया था। इस बात को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ जमीन का कब्जा लेने पहुंची, लेकिन उसकी जानकारी किसानों को हो गई थी जिसके बाद बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंच गए थे।
- दिल्ली में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश, AEKC की छापेमारी में मुंडका के एक गोदाम में मिले 610 गैस सिलेंडर
- जबलपुर में जिला अदालत के बाहर धमाका: बम की आवाज से कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026: खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को प्रतिभागियों के ठहरने और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश
- जिन जनपदों में राज्य संपत्ति विभाग और PWD के गेस्ट हाउस उपलब्ध नहीं, वहां होगा नया निर्माण, सीएस ने मांगे प्रस्ताव
- ‘महामंडलेश्वर तो कभी करणी सेना’… लूट के लिए इन नंबर प्लेट लिखी गाड़ियों से जाते थे बदमाश, फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर वारदात को दिया था अंजाम, 8 गिरफ्तार
