श्रीहरगोबिंदपुर। पंजाब के गांव चीमा खुडी में एक बार फिर से माहौल तनाव वाला होता नजर आ रहा है। श्रीहरगोबिंदपुर से निकलते दिल्ली कटड़ा नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिगृहण करने पहुंचे जिला प्रशासन का एक बार फिर से किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। गांव चीमा खुडी में किसान और पुलिस बल पहुंच चुका है, फिलहाल अभी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
हालत को संभालने के लिए बड़ी संख्य में पुलिस वहां तैनात की गई है। किसानों द्वारा गांव चीमा खुडी में किसानों को जमीन का सही दाम न मिलने की बात कहते हुए विरोध किया जा रहा है। करीब एक माह पहले भी इसी जगह के कब्जे को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने जमीन अधिगृहण का काम रोक दिया था।

इस पूरे मामले में डीसी गुरदासपुर ने खुद दो सप्ताह में नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सारा कब्जा दिलाने का विश्वास दिलाया था। इस बात को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ जमीन का कब्जा लेने पहुंची, लेकिन उसकी जानकारी किसानों को हो गई थी जिसके बाद बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंच गए थे।
- 29 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी
- जीवन सूक्त: प्रेममय परिवेश से बनता है जीवन ‘मधुबन’- संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 29 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
