Rajasthan News: राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब मंदिर रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी कि अब सोमवार से शुक्रवार तक मंदिर दोपहर के समय बंद रहेगा। हालांकि शनिवार, रविवार और शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी को यह व्यवस्था लागू नहीं होगी और मंदिर निर्धारित समय पर खुला रहेगा।
शुक्ल पक्ष की एकादशी पर 24 घंटे दर्शन
हर शुक्ल पक्ष की एकादशी पर, जब भारी संख्या में भक्त खाटू आते हैं, मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। इस विशेष दिन पर दर्शन को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
1 मई को नहीं होंगे दर्शन, 30 अप्रैल की रात से 19 घंटे बंद
मंदिर कमेटी के अनुसार, 1 मई को बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाएगा। इसके चलते मंदिर 30 अप्रैल की रात 10 बजे शयन आरती के बाद बंद कर दिया जाएगा और फिर 1 मई को शाम 5 बजे संध्या आरती के साथ खोला जाएगा। यानी पूरे 19 घंटे तक मंदिर बंद रहेगा, और उस दिन भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
यदि आप खाटूश्याम जी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो नई समय-सारणी की जानकारी अवश्य रखें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पढ़ें ये खबरें
- खटीमा मेरे लिए कोई विधानसभा सीट नहीं बल्कि ये मेरा घर है, मेरी कर्मभूमि है और मेरी पहचान है- सीएम धामी
- सोने के बढ़ते भाव के बीच कैमूर में बड़ी वारदात, अस्पताल गई महिला के घर से लाखों के आभूषण गायब, जांच में जुटी पुलिस
- सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी धामी सरकार, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के जरिए लोगों की शिकायतों का हो रहा निराकरण
- प्रयागराज संगम में प्रवाहित की गईं अजित पवार की अस्थियां, विमान दुर्घटना में हुई थी मौत ; परिवार समेत कई नेता रहे मौजूद
- बाल पकड़कर घसीटा… लात से मारा: BJP नेता ने सरेराह जानवरों की तरह की महिला की पिटाई, कांग्रेस ने उठाए सवाल


