Rajasthan News: राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब मंदिर रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी कि अब सोमवार से शुक्रवार तक मंदिर दोपहर के समय बंद रहेगा। हालांकि शनिवार, रविवार और शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी को यह व्यवस्था लागू नहीं होगी और मंदिर निर्धारित समय पर खुला रहेगा।
शुक्ल पक्ष की एकादशी पर 24 घंटे दर्शन
हर शुक्ल पक्ष की एकादशी पर, जब भारी संख्या में भक्त खाटू आते हैं, मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। इस विशेष दिन पर दर्शन को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
1 मई को नहीं होंगे दर्शन, 30 अप्रैल की रात से 19 घंटे बंद
मंदिर कमेटी के अनुसार, 1 मई को बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाएगा। इसके चलते मंदिर 30 अप्रैल की रात 10 बजे शयन आरती के बाद बंद कर दिया जाएगा और फिर 1 मई को शाम 5 बजे संध्या आरती के साथ खोला जाएगा। यानी पूरे 19 घंटे तक मंदिर बंद रहेगा, और उस दिन भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
यदि आप खाटूश्याम जी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो नई समय-सारणी की जानकारी अवश्य रखें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पढ़ें ये खबरें
- ससुर ने मेरा रेप किया… लखनऊ में बहू के साथ दरिंदगी, विरोध करने पर खिलाया जहर
- MP कांग्रेस में घमासान! दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा जाने से किया इंकार, कमलनाथ को भेजने की तैयारी तेज
- नारायणगढ़ से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद कर भेजा जेल
- खबर का असर : श्मशान घाट क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, खनिज विभाग को शो कॉज नोटिस जारी, एक रेत भंडारण निरस्त
- Breaking News : उरला मेटल पार्क की फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी, देखें VIDEO…

