बठिंडा। बठिंडा में दिल दहला लेने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक लालची पति ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। खबर है कि जिले के गांव जेठूके में दहेज में कार न देने से खफा ससुरलियों ने गला घोंटकर अपनी ही बहू को मौत के घाट उतरा दिया।
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति व उसका पूरा परिवार मौके से फरार हो गया। थाना सदर रामपुरा पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।।
पुलिस को शिकायत देकर रामू राम निवासी गांव हरनाम सिंह वाला ने बताया कि उसने अपनी 20 वर्षीय बेटी माया देवी की शादी 11 अप्रैल 2024 को आरोपित हैप्पी राम निवासी गांव जेठूके के साथ की थी। उन्होंने शादी पर करीब 7 लाख रुपये खर्च किए थे, जबकि अपने दामाद को एक बुलेट मोटरसाइकिल शादी के दहेज में दी थी।
दामाद शराबी था वह नशे में बुलेट बेच ना दे इस लिए लड़की के घर वाले बुलेट ले आए जिसके बाद पति और ससुराल वाले बहु को मारने और तंग करने लगे। कार की भी मांग की। कई बार पंचायती समझौता कर अपनी बेटी को उसके ससुराल छोड़कर आए थे।

पिता ने बताया कि बीती 30 अप्रैल की शाम को उसे जानकारी मिली कि उसकी बेटी माया कौर की उसके ससुराल के घर पर मौत हो गई है।
जब वह अपने परिवार के साथ उसके ससुराल गांव जेठूके पहुंचा, तो देखा कि उसकी बेटी की लाश घर पर एक मंजे पर पड़ी हुई थी। घर पर ना तो उसका पति मौजूदा था और नहीं उसके ससुराल वाले। सभी लोग वहां से भाग चुके थे। बेटी की गर्दन पर निशान थे। जिससे यह लगाता है कि उसके ससुरल वालों ने उसकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है।
- ‘राजनीतिक बयान नहीं, नफरत फैलाने की कोशिश’.. हिमंता बिस्वा सरमा के ‘मियां’ वाले बयान के खिलाफ SC पहुंचा जमीयत, की सख्त कार्रवाई की मांग
- CM डॉ. मोहन वडोदरा में महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मजयंती महोत्सव में हुए शामिल, कहा- गुजरात की धरा ने दिया है, मानव कल्याण और सनातन का संदेश
- IND A vs USA T20 World Cup 2026: इंडिया ए ने पहले वॉर्म-अप मैच में यूएसए को 38 रन से हराया, IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ी ने ठोका शतक, बिश्नोई ने झटके 3 विकेट
- क्रिकेट की पिच पर ‘मामा’ की धुआंधार बैटिंग ः रविंद्र जडेजा की बॉल पर शिवराज सिंह ने लगाया जबरदस्त शॉट, सांसद खेल महोत्सव के समापन में दिखाया टैलेंट
- Today’s Top News : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, राजिम में दो पक्षों में झड़प पर सीएम साय ने कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े लाखों की चोरी, कंपनियों के रेट ऑफर के बाद बढ़ सकती है शराब की कीमतें, छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें


