बठिंडा। बठिंडा में दिल दहला लेने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक लालची पति ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। खबर है कि जिले के गांव जेठूके में दहेज में कार न देने से खफा ससुरलियों ने गला घोंटकर अपनी ही बहू को मौत के घाट उतरा दिया।
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति व उसका पूरा परिवार मौके से फरार हो गया। थाना सदर रामपुरा पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।।
पुलिस को शिकायत देकर रामू राम निवासी गांव हरनाम सिंह वाला ने बताया कि उसने अपनी 20 वर्षीय बेटी माया देवी की शादी 11 अप्रैल 2024 को आरोपित हैप्पी राम निवासी गांव जेठूके के साथ की थी। उन्होंने शादी पर करीब 7 लाख रुपये खर्च किए थे, जबकि अपने दामाद को एक बुलेट मोटरसाइकिल शादी के दहेज में दी थी।
दामाद शराबी था वह नशे में बुलेट बेच ना दे इस लिए लड़की के घर वाले बुलेट ले आए जिसके बाद पति और ससुराल वाले बहु को मारने और तंग करने लगे। कार की भी मांग की। कई बार पंचायती समझौता कर अपनी बेटी को उसके ससुराल छोड़कर आए थे।

पिता ने बताया कि बीती 30 अप्रैल की शाम को उसे जानकारी मिली कि उसकी बेटी माया कौर की उसके ससुराल के घर पर मौत हो गई है।
जब वह अपने परिवार के साथ उसके ससुराल गांव जेठूके पहुंचा, तो देखा कि उसकी बेटी की लाश घर पर एक मंजे पर पड़ी हुई थी। घर पर ना तो उसका पति मौजूदा था और नहीं उसके ससुराल वाले। सभी लोग वहां से भाग चुके थे। बेटी की गर्दन पर निशान थे। जिससे यह लगाता है कि उसके ससुरल वालों ने उसकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है।
- सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना के तहत पंजीयन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
- CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
- बड़ा हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ
- ‘अब तो हमें बख्श दो…’ रायबरेली में मॉडल श्रद्धा दुबे के घर पुलिस की दस्तक, दरवाजे पर हाथ जोड़कर रो पड़ीं सौतेली मां
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना

