माछीवाड़ा। सिख की लगातार कम होती जनसंख्या को लेकर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने बड़ी कही है। उन्होंने कहा है कि हर सिक्ख परिवार को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए इससे सिखों की जनसंख्या में बढ़ोतरी होगी। यह बात ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब पहुंचे जत्थेदार गड़गज ने कही।
उन्होंने कहा कि लगातार सिखों की संख्या में कमी आ रही है, घटती जनसंख्या चिंता का विषय है। आजकल हर सिख परिवार एक या दो बच्चों तक सीमित रह गया है। हर सिख परिवार को अधिक नहीं तो कम से कम तीन बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए।

बचपन से दें संस्कार
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही संस्कार देना चाहिए। सिख परिवार अपने बच्चों को बाणी व बाने से जोड़ने के लिए बचपन से ही उन्हें गुरु साहिब की साखियां सुनाएं। बाणी से जोड़ने के लिए नितनेम के लिए प्रेरित करें ताकि वे बड़े होकर पूर्ण सिखी स्वरूप में सजें।
- देश का पहला सुरक्षा कवच: हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ ऐप, अब साइबर ठगों और रंगदारी कॉल्स की खैर नहीं
- राजा रघुवंशी की कातिल पत्नी सोनम को जमानत: शिलांग कोर्ट का बड़ा फैसला, इस बात को बनाया आधार
- बचने का कोई चांस नहीं! पुलिस ने 1 करोड़ 65 लाख की शराब की जब्त, खाकी ने ऐसे किया तस्करी के खेल को फेल
- ‘वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं…झुकूंगा नहीं’, बंगाल में IPS ऑफिसर की चेतावनी पर भड़के TMC नेता जहांगीर खान
- ओडिशा कैडर के IPS पर सांसद महुआ मोइत्रा ने लगाया आरोप, कहा- यह बौद्ध नहीं है, जहां आप जूनियर्स को पीट सकते हैं …

