माछीवाड़ा। सिख की लगातार कम होती जनसंख्या को लेकर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने बड़ी कही है। उन्होंने कहा है कि हर सिक्ख परिवार को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए इससे सिखों की जनसंख्या में बढ़ोतरी होगी। यह बात ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब पहुंचे जत्थेदार गड़गज ने कही।
उन्होंने कहा कि लगातार सिखों की संख्या में कमी आ रही है, घटती जनसंख्या चिंता का विषय है। आजकल हर सिख परिवार एक या दो बच्चों तक सीमित रह गया है। हर सिख परिवार को अधिक नहीं तो कम से कम तीन बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए।

बचपन से दें संस्कार
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही संस्कार देना चाहिए। सिख परिवार अपने बच्चों को बाणी व बाने से जोड़ने के लिए बचपन से ही उन्हें गुरु साहिब की साखियां सुनाएं। बाणी से जोड़ने के लिए नितनेम के लिए प्रेरित करें ताकि वे बड़े होकर पूर्ण सिखी स्वरूप में सजें।
- दशहरा से पहले बखेड़ा :100-100 फीट के तीन रावण के पुतले अधूरे छोड़कर ठेकेदार फरार
- MP Board Exam: 10वीं-12वीं के पेपर में बड़ा बदलाव, 2 अंकों के सवालों में अब नहीं मिलेगा विकल्प
- AI से युवती के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर भिड़े परिजनः चप्पलों और बेल्टों से पिटाई का वीडियो सोशल वायरल, थाने पहुंचे पीड़ित
- France Protest: फ्रांस में हिंसा और आगजनी पर सख्त हुए राष्ट्रपति मैक्रों, बोले- उपद्रवियों को चुकानी होगी तबाही की कीमत
- मुझे पसीना निकलवाना आता है : कॉलोनी की समस्या पर XEN से भिड़े विधायक गोकुल सेतिया

