Breaking News: श्रीगंगानगर. भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के श्रीगंगानगर और चूरू जिलों में शनिवार सुबह ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं, जबकि दोनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

श्रीगंगानगर में पाकिस्तान की ओर से संभावित हवाई हमले की आशंका के चलते यह अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों ने जिले के आसमान में लड़ाकू विमानों की आवाजाही भी देखी। इससे पहले भी श्रीगंगानगर में रेड अलर्ट जारी हो चुका है, लेकिन शनिवार को अचानक फिर से पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया।
इसी तरह, बीकानेर संभाग के चूरू जिले में भी रेड अलर्ट लागू है। चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन एहतियात के तौर पर घरों से बाहर न निकलें।
यह कदम हाल के दिनों में सीमा पर बढ़ी गतिविधियों और जैसलमेर, बाड़मेर जैसे इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की नाकाम कोशिशों के बाद उठाया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव, खासकर पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, और गहरा गया है।
पढ़ें ये खबरें
- 24 April 2026 Horoscope : तुला राशि के जातकों को करियर और नौकरी के मिलेंगे नए अवसर, जानिए अपना राशिफल …
- 24 April 2026 Panchang : बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- बरसात से पहले नगरीय प्रशासन विभाग अलर्ट: जलभराव रोकने और बाढ़ प्रबंधन की व्यापक तैयारी के निर्देश, डिप्टी सीएम साव ने कहा- 31 मई तक पूरी हो नाला-नालियों और ड्रेनेज की सफाई
- ‘BJP राज में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित…’, अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा- मुख्यमंत्री जी खुद नारी विरोधी
- MP STF की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय नेटवर्क ध्वस्त, राजस्थान का मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा गिरफ्तार

