बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 21 वर्षीय युवती का अपहरण करके चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक खानपुरा निवासी युवती अपने काम के लिए जा रही थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी विजय नायक ने उसको अकेला पाकर उसको जबरन अपनी कार में बैठा लिया।
READ MORE: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, दबाव बनाने पर किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी युवक ने उसके बाद लड़की को रैवास देवड़ा रोड स्थित जंगलों में ले जाकर पेट और हाथों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक घायल युवती को जिला अस्पताल उपचार करवाने लेकर पहुंचा जहां युवती का उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ओर मामले की जांच में जुट गई है।

