Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है। ताजा मामला करौली जिले से सामने आया है, जहां टोडाभीम थाना क्षेत्र में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) सीताराम को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की करौली यूनिट ने की।

सूत्रों के अनुसार, ASI सीताराम पर आरोप था कि वह एक मारपीट के मामले में आरोपी पक्ष की मदद करने और चालान करने के बदले परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर ACB ने पहले इसकी पुष्टि की और फिर ट्रैप की योजना बनाई।
ACB टीम ने परिवादी को थाने बुलवाया, जहां जैसे ही ASI ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी में पूरी रिश्वत राशि आरोपी के पास से बरामद की गई।
यह कार्रवाई ACB भरतपुर रेंज के निर्देशन में पूरी की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। ACB मामले की आगे जांच में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें
- स्कूल निर्माण में घटिया गुणवत्ता का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल… SDM ने जांच कराने की कही बात
- अमलीडीह में सर्विस रोड निर्माण की मांग, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने डिप्टी सीएम अरुण साव को लिखा पत्र
- अत्याचारी भाजपा से पूछेंगे ‘5 बड़ा या 95?’ चाय वाले को पीतल के बर्तन गिफ्ट कर अखिलेश यादव ने बोला हमला, कहा- BJP जब-जब किसी की रोजी-रोटी छीनेगी, हम…
- हनीट्रैप में फंसाकर फोटोग्राफर की हत्या: शारीरिक संबंध बनाने का लालच देकर घर पर बुलाया, पैसे नहीं देने पर मार डाला, पति-पत्नी और भाई गिरफ्तार
- सरकारी रेस्टहाउस बना ‘दारू अड्डा’! वीआईपी रेस्टहाउस में शराब पार्टी करते दिखे अधिकारी, मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश, देखें Video …
