अमृतसर : अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब मामले में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस मामले में प्रशासन ने 27 लोगों की मौत होने की पुष्टि कर दी है। आगे भी कई लोग अस्पताल में भर्ती है, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। कहा यह भी जा रहा है कि आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
आपको बता दें कि हाल ही में मजीठा के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से लोगों की एकाएक तबीयत खराब होने लगी तथा जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो उनमें से कईयों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा इसकी जांच लगातार जारी है।
वहीं इस मामले में पंजाब सरकार की तरफ से डी.एस.पी. व एस.एच.ओ. सहित कई अधिकारियों को सस्पेंड भी किया है। वहीं इस नकली शराब रैकेट के सरगना और मुख्य सप्लायर समेत छह आरोपियों को 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह हुए थे गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभजीत सिंह, कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, साहिब सिंह उर्फ सराय निवासी मारड़ी कलां, गुरजंट सिंह और निंदर कौर निवासी थीरेंनवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इस शराब रैकेट के सरगना साहिब सिंह और प्रभजीत सिंह नकली शराब की सप्लाई का मास्टरमाइंड था। गिरफ्तार आरोपी कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू मुख्य आरोपी प्रभजीत का भाई है।
- सहरसा: घर में चल रहा था नशे का काला खेल, पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
- National Morning News Brief: भारत की अध्यक्षता में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ को ऐतिहासिक सफलता, अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, यूक्रेनी ड्रोन ने रूस की हथियार बनाने वाली फैक्ट्री उड़ाई, भारत मे बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब, चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने भाषा को बनाया बड़ा हथियार?
- IND vs SA: Team India की शर्मनाक हार, टूट गया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एडेन मारक्रम ने रचा नया इतिहास
- दाँतों की सफाई के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना सही हैं या गलत? यहाँ जानिए …
- ‘मुख्यमंत्री जी का भी डेमोग्राफिक चेंज…’, हरीश रावत का मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर सरकार पर हमला, गंभीर आरोप लगाते हुए दे दिया बड़ा बयान

