अमृतसर : अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब मामले में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस मामले में प्रशासन ने 27 लोगों की मौत होने की पुष्टि कर दी है। आगे भी कई लोग अस्पताल में भर्ती है, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। कहा यह भी जा रहा है कि आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
आपको बता दें कि हाल ही में मजीठा के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से लोगों की एकाएक तबीयत खराब होने लगी तथा जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो उनमें से कईयों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा इसकी जांच लगातार जारी है।
वहीं इस मामले में पंजाब सरकार की तरफ से डी.एस.पी. व एस.एच.ओ. सहित कई अधिकारियों को सस्पेंड भी किया है। वहीं इस नकली शराब रैकेट के सरगना और मुख्य सप्लायर समेत छह आरोपियों को 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह हुए थे गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभजीत सिंह, कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, साहिब सिंह उर्फ सराय निवासी मारड़ी कलां, गुरजंट सिंह और निंदर कौर निवासी थीरेंनवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इस शराब रैकेट के सरगना साहिब सिंह और प्रभजीत सिंह नकली शराब की सप्लाई का मास्टरमाइंड था। गिरफ्तार आरोपी कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू मुख्य आरोपी प्रभजीत का भाई है।
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी
- जीवन सूक्त: प्रेममय परिवेश से बनता है जीवन ‘मधुबन’- संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 29 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 29 October 2026 Rashifal : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
