Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बीकानेर दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने बीकानेर पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, और कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। सीएम का स्वागत हवाई अड्डे पर भव्य रूप से किया गया।

पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियां तेज
सीएम शर्मा की यह यात्रा 22 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की पूर्व तैयारियों के तहत हो रही है। इस दौरान वे भारतीय सशस्त्र बलों की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सफलता को समर्पित ‘तिरंगा यात्रा’ में भी भाग लिया।
अमृत भारत स्टेशन योजना में देशनोक स्टेशन भी शामिल
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उनकी पहली राजस्थान यात्रा है। बीकानेर जिले के देशनोक में स्थित रेलवे स्टेशन भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित स्टेशनों में शामिल है। पीएम मोदी इस योजना के तहत देशभर के कई रेलवे स्टेशनों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे, जिसमें देशनोक स्टेशन भी शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आमजन को संबोधित करेंगे। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मंच साझा करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- शिक्षिका की PHD पर उठे सवाल : एक साथ दो जगह हाजिरी और छुट्टियों के गलत इस्तेमाल का आरोप, जांच शुरू
- नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए रास्ते बंद, कड़ी निगरानी शुरू
- बिना नेता के कमरे में गए महिलाएं…नोटिस मिलते ही महिला आयोग पर भड़के पप्पू यादव, पूछा यह तीखा सवाल
- टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने ‘किंग कोहली’ के लिए बोली ऐसी बात, जीत लिया करोड़ों भारतीयों का दिल
- CG News : बस से 600 नग चांदी के पायल बरामद, पुलिस के साथ-साथ यात्रियों के उड़े होश
