Rajasthan News: राजस्थान में चुनावी माहौल भले ही औपचारिक रूप से शुरू न हुआ हो, लेकिन सियासी हमले तेज हो गए हैं। चूरू के दादाबाड़ी में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। रैली में भारी भीड़, डीजे और गाड़ियों के साथ कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।

डोटासरा ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा, चूरू में बंदर को उस्तरा पकड़ा दिया है। जो चुनाव हार चुके हैं, उन्हें पंचायत और निकायों के परिसीमन का अधिकार कैसे दिया जा सकता है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा, आपके सिग्नेचर विधानसभा में नहीं हो रहे और आप परिसीमन कमेटी में नकली साइन कर रहे हो।
बीजेपी दोहरे मापदंड अपना रही है
वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा, हर पांच साल में चुनाव करवाना संवैधानिक प्रावधान है, लेकिन भाजपा सरकार पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है।
जूली ने भाजपा विधायक कंवरलाल का मामला उठाते हुए कहा कि उन्हें दो साल से ज्यादा की सजा हो चुकी है, फिर भी उनकी विधानसभा सदस्यता अब तक रद्द नहीं हुई, जबकि विपक्ष पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
पढ़ें ये खबरें
- महिला से मारपीट मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेराः पीसी शर्मा बोले- आरोपी को बताते कांग्रेसी, विजय शाह को पद से धोना पड़ेगा हाथ निगम- मंडल में नियुक्ति और नकल को लेकर कही यह बात
- DA Hike 2026 Update : होली से पहले DA में होगी बढ़ोतरी, जानिए कितने प्रतिशत का होगा फायदा ?
- बच्चियों से दुष्कर्म को लेकर विधान परिषद में विपक्ष का भारी हंगामा, 2:30 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित, राबड़ी देवी बोलीं- सिर्फ 10 हजार देने से सशक्त नहीं होंगी महिलाएं
- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा; अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, राहुल गांधी के साथ रणनीति बैठक; सदन में हंगामा
- UP Budget Session 2026-27 : विधान भवन परिसर में ‘विशेष स्वास्थ्य शिविर’ का उद्घाटन, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

