Rajasthan News: राजस्थान में चुनावी माहौल भले ही औपचारिक रूप से शुरू न हुआ हो, लेकिन सियासी हमले तेज हो गए हैं। चूरू के दादाबाड़ी में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। रैली में भारी भीड़, डीजे और गाड़ियों के साथ कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।

डोटासरा ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा, चूरू में बंदर को उस्तरा पकड़ा दिया है। जो चुनाव हार चुके हैं, उन्हें पंचायत और निकायों के परिसीमन का अधिकार कैसे दिया जा सकता है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा, आपके सिग्नेचर विधानसभा में नहीं हो रहे और आप परिसीमन कमेटी में नकली साइन कर रहे हो।
बीजेपी दोहरे मापदंड अपना रही है
वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा, हर पांच साल में चुनाव करवाना संवैधानिक प्रावधान है, लेकिन भाजपा सरकार पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है।
जूली ने भाजपा विधायक कंवरलाल का मामला उठाते हुए कहा कि उन्हें दो साल से ज्यादा की सजा हो चुकी है, फिर भी उनकी विधानसभा सदस्यता अब तक रद्द नहीं हुई, जबकि विपक्ष पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan Drought: पश्चिमी राजस्थान में अकाल की आहट! गहलोत ने भजनलाल सरकार को चेताया
- Bihar Top News 20 oct 2026: जेडीयू MLC नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अवैध संबंध में चाचा ने भतीजे की हत्या
- बैसाखी बनी पंख, जापान में लहराया तिरंगा: प्राची पांडे ने एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
- Today’s Top News: CM साय ने 101 फीट के रावण का किया दहन, दो नई ट्रेनों को दिखाई गई हरी झंडी, जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, अपनी ही सरकार की पुलिस पर भड़कीं मंत्री राजवाड़े, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- शेफाली वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर
