रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित सप्रे शाला जिला बैडमिंटन कोर्ट आज सुबह 35 वर्षीय हिमांशु श्रीवास्तव की मौत संदिग्ध रूप से मौत हो गई. युवक बैडमिंटन खेलने के बाद कोर्ट से बाहर आकर बैठा और अचानक ही गिर पड़ा. वहां मौजूद खिलाड़ियों ने उसे तत्काल मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. खिलाड़ी के मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है. आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है. फिलहाल इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान भिलाई सेक्टर-4 निवासी हिमांशु श्रीवास्तव के रूप में हुई है. वह रायपुर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था. आज सुबह युवक पहली बार सप्रे बैडमिंटन एकेडमी पहुंचा था. उसने वहां मौजूद खिलाड़ियों से बैडमिंटन खेलने की इच्छा जताई, जिसे खिलाड़ियों ने स्वीकार कर लिया. कुछ देर तक खेल में भाग लेने के बाद वह थककर कोर्ट के बाहर आकर बैठा और अचानक जमीन पर गिर पड़ा.
घटना के तुरंत बाद मौजूद खिलाड़ियों ने उसे डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
देखें कोर्ट में खिलाड़ी की मौत का LIVE VIDEO:
फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें:
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें:
- दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए 50 केंद्रों पर शुरू हुआ पंजीकरण, जानें कहां बनवाएं कार्ड
- IND vs ENG Semi Final: इंग्लैंड को धुआं-धुआं कर देगा ये विस्फोटक बैटर, वानखेड़े में इसी टीम के खिलाफ उड़ाए थे 13 छक्के, कैसे बचेंगे अंग्रेज?
- नीट छात्रा मामला, जेल अधीक्षक को शोकॉज, हॉस्टल मालिक की जमानत पर फिर फंसा पेच
- जबलपुर में कांग्रेस ने जलाई ‘समस्याओं’ की होली: देश-प्रदेश के मुद्दों को लेकर जताया विरोध, कथित ट्रेड डील को बताया जनविरोधी
- HDFC Bank Changes Rules : बैंक ने होली से पहले दिया तगड़ा झटका, जानिए अब कौन-कौन सा एक्स्ट्रा चार्ज चुकाना पड़ेगा ?

