रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित सप्रे शाला जिला बैडमिंटन कोर्ट आज सुबह 35 वर्षीय हिमांशु श्रीवास्तव की मौत संदिग्ध रूप से मौत हो गई. युवक बैडमिंटन खेलने के बाद कोर्ट से बाहर आकर बैठा और अचानक ही गिर पड़ा. वहां मौजूद खिलाड़ियों ने उसे तत्काल मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. खिलाड़ी के मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है. आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है. फिलहाल इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान भिलाई सेक्टर-4 निवासी हिमांशु श्रीवास्तव के रूप में हुई है. वह रायपुर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था. आज सुबह युवक पहली बार सप्रे बैडमिंटन एकेडमी पहुंचा था. उसने वहां मौजूद खिलाड़ियों से बैडमिंटन खेलने की इच्छा जताई, जिसे खिलाड़ियों ने स्वीकार कर लिया. कुछ देर तक खेल में भाग लेने के बाद वह थककर कोर्ट के बाहर आकर बैठा और अचानक जमीन पर गिर पड़ा.
घटना के तुरंत बाद मौजूद खिलाड़ियों ने उसे डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
देखें कोर्ट में खिलाड़ी की मौत का LIVE VIDEO:
फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें:
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें:
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पंजाब कनेक्शन, अमृतसर से मुंबई पहुंचाए गए थे हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप
- फेसबुक पेज ब्लॉक करने पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस अधिकारियों की मनमानी पर लगाई रोक; दूसरे राज्यों के लिए भी बना नजीर

