चंडीगढ़ : पंजाब में मई महीने में अंत में एक और छुट्टी की घोषणा हो गई है। पंजाब सरकार ने 30 मई को राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। इस दिन राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। इसके साथ ही अन्य शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।
यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर घोषित की गई है। गुरु अर्जन देव जी सिख धर्म के 5वें गुरु थे, जिनकी शहादत ने सिखों को अत्याचारों का डटकर सामना करने, ईश्वर की इच्छा को स्वीकारने और धैर्य, संतोष व दृढ़ता से अपने अधिकारों की रक्षा करने की प्रेरणा दी।
कहा यह भी जाता है कि मुगल शासक जहांगीर ने उन्हें इस्लाम धर्म कबूल नहीं करवा सका और उसने वर्ष 1606 ईस्वी में उन्हें भयंकर यातनाएं देकर शहीद करवा दिया।
- सीएम नीतीश ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण
- बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान पर योगी का सख्त निर्देश, डीएम को फील्ड पर जाकर आकलन करने का आदेश, तत्काल रिपोर्ट देने और 24 घंटे में मुआवजा भुगतान पर जोर
- पराली की आड़ में कोयले का काला खेल: शहडोल में खनन माफिया बेखौफ, कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमलों के बीच खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
- बाल विवाह: 35 साल के आदमी से कराई 15 वर्षीय लड़की की शादी, बाल संरक्षण विभाग आया हरकत में
- IPL 2026: मुश्किल से आए भारत, फिर चुपके से लौटे ऑस्ट्रेलिया, क्या पैट कमिंस की होगी वापसी? जानें हर सवाल का जवाब

