Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार देर रात सादुलशहर क्षेत्र के खैरुवाला के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिससे चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
पुलिस के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी और अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे युवक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। दो अन्य घायलों का इलाज गंगानगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सादुलशहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- कहलगांव घूमने आए मुंगेर के दो दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किए शव
- IPO की तैयारियों के बीच Flipkart शुरू करने जा रहा टिकटिंग और फूड डिलीवरी…
- पाकिस्तान से वतन लौटा 2238 सिख श्रद्धालुओं का जत्था, पड़ोसी देश के इंतजामों की जमकर की तारीफ…
- Srinagar Airport: 2 अमेरिकी नागरिक लिए गए हिरासत में, चेकिंग में प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन मिलने से मचा हड़कंप
- बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन : रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
