Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार देर रात सादुलशहर क्षेत्र के खैरुवाला के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिससे चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
पुलिस के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी और अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे युवक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। दो अन्य घायलों का इलाज गंगानगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सादुलशहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- काम के बदले पैसे मांगने वाले सावधान: रिश्वतखोरों को डिप्टी CM विजय शर्मा की चेतावनी, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी
- 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार, नवा रायपुर में स्थापित होगी प्रदेश की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, सीएम ने किया भूमिपूजन
- पुलिस हटाकर गई, फिर जम गए कब्जाधारी! रसूखदारों की दबंगई, हैबतपुर के स्कूल में आखिर चल क्या रहा है?
- Census Rules 2026: जनगणना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब शिक्षक और सरकारी-क्लर्क भी बन सकेंगे एन्यूमेरेटर
- जालंधर कैंट में AAP को बड़ा झटका, 11 में से 10 ब्लॉक प्रधानों ने दिया इस्तीफा; राजविंदर थियाड़ा के समर्थन में लामबंद हुए नेता
