मोहाली : पंजाब में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दी है। मोहाली में कोविड-19 Corona का पहला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला हरियाणा के यमुनानगर की निवासी बताई जा रही है।
देश में इन दिनों कोरोना Corona के नए मामले सामने आने शुरू हो गए हैं, जिससे हलचल बढ़ गई है। कोविड-19 के JN.1 वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में अब तक 23 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
सरकार ने अस्पतालों को किया अलर्ट Corona
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों को बेड और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

JN.1 वेरिएंट के हल्के लक्षण
दक्षिण एशिया में कोविड Corona मामलों में वृद्धि ओमिक्रॉन JN.1 वेरिएंट के प्रसार के कारण हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार, यह वेरिएंट काफी सक्रिय है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे चिंता का विषय घोषित नहीं किया है। वर्तमान कोविड मरीजों में आमतौर पर हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं, जैसे बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द और थकान। मरीज आमतौर पर चार दिनों में ठीक हो रहे हैं।
- झूले पर बैठे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला: मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मेले में हड़कंप, तीन बच्चे गंभीर, ICU में भर्ती
- ‘अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की…’, BJP सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर बिना स्टॉफ के पड़े हैं
- ‘युवा आत्मनिर्भर बन सके और…’, CM धामी का बड़ा बयान, कहा- 27,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी
- CG Breaking News : सर्राफा व्यवसायी से बंदूक की नोक पर मारपीट कर लूट, नकाबपोश बदमाश गहनों से भरी गाड़ी लेकर हुए फरार
- छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में 18 फरवरी से बदल जाएंगी जमीन की दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ

