चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से इस समय बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से मरीज की मौत हो गई। यह मामला शहर के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में आज सुबह कोरोना पॉजिटिव 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
यह भी पता चला है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज लुधियाना का रहने वाला था और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे लुधियाना से चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में रेफर किया गया था। लगातार उसकी हालत खराब होती गई और वह नहीं बच पाया।
उसे अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कर आइसोलेशन में रखा गया था। चंडीगढ़ में यह पहला कोरोना पॉजिटिव मामला है जहां मरीज की मौत हुई है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने कोरोना के मद्देनजर 10 बेड वाला विशेष आइसोलेशन यूनिट तैयार कर लिया है, ताकि भविष्य में इन मामलों से निपटा जा सके। चंडीगढ़ के अलावा एक मरीज फिलहाल गुरुग्राम अस्पताल और बाकी होम आइसोलेशन में हैं। अभी तक वैरियंट माइल्ड बताया गया है।
- शर्मनाक: पति के सामने महिला से गैंगरेप, दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे दंपत्ति, 8 गिरफ्तार
- बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान कतर में गिरफ्तार, करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
- सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की कार का पीछा करने का आरोप, Y-श्रेणी सुरक्षा के बावजूद हमले की आशंका
- CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका पर सुनवाई टली, CJP ने रिहाई में देरी को लेकर चेतावनी दी है
- CG News : मंदिर में घुसा भालू, खाने की करता रहा तलाश, देखें VIDEO

