Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर शहर के रातानाडा क्षेत्र में एक मनचले को महिला पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता करना महंगा पड़ गया। सिटी बस में सफर कर रहे बसीर उर्फ सूरज नाम के एक अधेड़ व्यक्ति ने महिला ADCP के साथ अश्लील इशारे और छेड़खानी की, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

रेड लाइट पर अश्लील हरकत और पुलिसिया कार्रवाई
यह घटना उस समय हुई जब महिला अधिकारी अपनी दोस्त डॉ. पुष्पा और बेटे के साथ लौट रही थीं। रेड लाइट पर रुकी एक सिटी बस में सवार आरोपी ने महिला अधिकारी को देखते ही अश्लील इशारे किए और अभद्र व्यवहार किया। आरोपी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वह जिस महिला को निशाना बना रहा है, वह पुलिस विभाग की एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी ने तुरंत बस रुकवाई और आरोपी को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई।
पकड़े जाने पर आरोपी बसीर खुद को पागल और भिखारी बताकर बचने की कोशिश करने लगा, लेकिन महिला अधिकारी ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। रातानाडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इस पूरी घटना के दौरान बस में मौजूद अन्य महिला यात्रियों और बस चालक ने भी अधिकारी के इस कदम का समर्थन किया। आरपीएस अधिकारी प्रेम धन दे ने इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए महिलाओं से अपील की है कि वे ऐसी हरकतों पर चुप न रहें और खुलकर आवाज उठाएं। थाना प्रभारी दिनेश लखावत ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- WPL 2027: ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, RCB, MI से DC तक जानिए किसने किसे किया रिटेन
- उत्तराखंड NEET फर्जीवाड़ा: कैसे फर्जी कागजों पर मिल रही थी MBBS की सीट? 2 नए आरोपी दबोचे गए, अब तक 5 गिरफ्तार
- धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई को लेकर तेजस्वी यादव का तंज, देश बुलडोजर से नहीं, संविधान और अदालत से चलेगा
- CG Transfer Breaking : अलग-अलग विभागों में पदस्थ 38 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग, GAD ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट
- ‘ये तुम्हारे पिताजी का देश नहीं…’, केजरीवाल का प्रवेश वर्मा पर हमला, AAP ने की FIR की मांग

