Rajasthan Politics: राजस्थान में SI भर्ती को रद्द कराने की मांग को लेकर आरएलपी संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल का धरना शहीद स्मारक, जयपुर पर जारी है। मीडिया से बातचीत में बेनीवाल ने राज्य और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, सरकार मेरी फोन टैपिंग करवा रही है। व्हाट्सएप समेत अन्य माध्यमों से होने वाली बातचीत को भी सर्विलांस पर रखा गया है।

बेनीवाल ने बीजेपी को भी घेरा और कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर जो वादे किए थे, वे सत्ता में आते ही भुला दिए गए। उन्होंने कहा कि जब तक यह विवादित SI भर्ती रद्द नहीं की जाती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
RPSC के पुनर्गठन की मांग, राज्यपाल से मिलने का समय मांगा
हनुमान बेनीवाल ने बताया कि उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पुनर्गठन को लेकर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, ताकि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सीधे चर्चा की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि सेना में लागू अग्निवीर योजना के खिलाफ भी वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
कांग्रेस पर हमला: जेल जाने के डर से नहीं कर रहे आंदोलन
बेनीवाल ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस नेताओं को अपने शासनकाल के घोटालों का डर है, इसीलिए वे आज सड़कों पर नहीं उतर रहे। उनके कार्यक्रमों में जनता की भागीदारी खत्म हो गई है। लेकिन जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- धुआं-धुआं मिडिल ईस्ट: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग में हिजबुल्लाह कूदा, हाइफा में दागे 6 रॉकेट, IDF का पूरे लेबनान में अटैक, ट्रंप के B2 बॉम्बर की भी हुई एंट्री
- CG Weather Update: मार्च की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, अगले 5 दिनों में तापमान में होगा इजाफा, रायपुर का पारा 35°C पार
- Bihar Weather Report: बिहार में लुका-छिपी खेल रहा मौसम, दिन में गर्मी, शाम को होगा ठंड का एहसास, इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार
- MP Morning News: बड़वानी में डेस्टिनेशन कृषि कैबिनेट बैठक, बीजेपी दफ्तर में डिप्टी सीएम देवड़ा सुनेंगे समस्याएं, धिरौली कोल ब्लॉक आवंटन पर केंद्र-एमपी सरकार से जवाब तलब, भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, राजधानी की 29 शराब दुकानों की नीलामी आज
- मार्च में मौसम की मारः तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों का हाल-बेहाल, पारा जल्द पहुंचेगा 35 के पार, ये जिला रहा सबसे गर्म

