Rajasthan Politics: राजस्थान में SI भर्ती को रद्द कराने की मांग को लेकर आरएलपी संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल का धरना शहीद स्मारक, जयपुर पर जारी है। मीडिया से बातचीत में बेनीवाल ने राज्य और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, सरकार मेरी फोन टैपिंग करवा रही है। व्हाट्सएप समेत अन्य माध्यमों से होने वाली बातचीत को भी सर्विलांस पर रखा गया है।

बेनीवाल ने बीजेपी को भी घेरा और कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर जो वादे किए थे, वे सत्ता में आते ही भुला दिए गए। उन्होंने कहा कि जब तक यह विवादित SI भर्ती रद्द नहीं की जाती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
RPSC के पुनर्गठन की मांग, राज्यपाल से मिलने का समय मांगा
हनुमान बेनीवाल ने बताया कि उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पुनर्गठन को लेकर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, ताकि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सीधे चर्चा की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि सेना में लागू अग्निवीर योजना के खिलाफ भी वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
कांग्रेस पर हमला: जेल जाने के डर से नहीं कर रहे आंदोलन
बेनीवाल ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस नेताओं को अपने शासनकाल के घोटालों का डर है, इसीलिए वे आज सड़कों पर नहीं उतर रहे। उनके कार्यक्रमों में जनता की भागीदारी खत्म हो गई है। लेकिन जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास
- छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: रेल मंत्री वैष्णव और CM साय ने दो नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में रेल विकास को मिली गति
- CG News : राशन दुकान सामान लेने गई 7 साल की बच्ची लापता, इलाके में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
