रेडहकोल: ओडिशा के संबलपुर के पास ट्रक और बस के बीच भिड़तं हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल है, जिसमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है.प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कोयले से लदा एक ट्रक, 35 यात्रियों को ले जा रही एक बस से टकरा गया. इस हादसे में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है. यह घटना संबलपुर जिले के रेडहकोल पुलिस स्टेशन के तहत लुहापंका चौराहे पर एनएच 55 पर हुई.

जानकारी के अनुसार, गजलक्ष्मी नाम की एक निजी बस अंगुल के पतरापड़ा से संबलपुर की ओर जा रही थी. बस में सवार 35 यात्रियों में से 20 घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर है. घायलों को इलाज के लिए रेडहकोल मेडिकल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- CG News : धान खरीदी में धोखाधड़ी, समिति प्रबंधक का भाई हुआ गिरफ्तार
- CG Crime News : पिता के खून-पसीने की कमाई पर बेटी ने किया हाथ साफ… सोने के जेवरात चुराकर फाइनेंस कंपनी में रखे गिरवी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कमजोर दिल वाले न देखें! क्रिकेट खेलते वक्त बच्चे के गले के आर-पार घुसी सरिया, मंजर देख चीख पड़े लोग, फिर जो हुआ…
- मंडला में मौत का तांडवः बाइक समेत पुल से नीचे गिरे 4 लोग, मंजर देख कांप उठा लोगों का कलेजा
- CG Suspended News : 10वीं कक्षा की छात्रा हुई गर्भवती, कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका को किया निलंबित,

