चंडीगढ़/जालंधर : पंजाब में ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत दूसरी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल 31 मई को शाम 6 बजे करवाई जाएगी। इसी संबंध में सिविल डिफेंस रूल्स 1968 की धारा 19 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की पश्चिमी सरहद से लगे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में दूसरी सिविल डिफेंस अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ करवाने का फैसला लिया है।
संवेदनशील क्षेत्रों/स्थानों पर आपातकालीन/महत्वपूर्ण सेवाओं को छोड़कर ब्लैकआउट से संबंधित सभी अभ्यास किए जाएंगे और हवाई हमले के सायरन बजाए जाएंगे।

पहले 7 मई को हुई थी मॉक ड्रिल
इससे पहले 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल करवाई गई थी। इस ड्रिल में नागरिकों को हमले के दौरान अपनी सुरक्षा कैसे करनी है, इसकी ट्रेनिंग दी गई थी। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। देश में इससे पहले ऐसी मॉक ड्रिल वर्ष 1971 में करवाई गई थी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। उस समय यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान की गई थी।
- Bokaro News: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, BSL के सभी गेट खुले, नौकरी की मांग पर धरने में डटीं विधायक श्वेता सिंह
- गरबा के रंग में रंगीं राज्य मंत्री राधा सिंह: ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला’ गाने पर जमकर झूमीं, स्टेडियम में लूट ली महफिल
- दिल्ली के नरेला में दाल मिल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
- Jharkhand News: बसंत सोरेन के निधन की खबर पर झामुमो का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पोस्ट को बताया भ्रामक
- मेले में रील बनाने के चक्कर में बड़ा हादसाः झूला का गेट खुलने से नीचे गिरे दो बच्चे, बच्ची गंभीर रूप से घायल
