हिमाचल प्रदेश की पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पर एक बार फिर से पंजाब में अटैक हुआ है. बाइक सवार तीन युवकों ने चलती बस पर पत्थर बरसाए और फिर भाग गए. घटना देर रात की है. एचआरटीसी की यह बस कांगड़ा के चामुंडा देवी से उत्तर प्रदेश के वृंदावन जा रही थी.
नंगल-आंनदपुर साहिब हाईवे पर स्थित भानुपल्ली के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने चामुंडा से वृंदावन जा रही एचआरटीसी की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए थे। इस घटना में अब पुलिस की एंट्री हो चुकी है। क्योंकि घटना की शिकायत श्री आनंदपुर साहिब थाना पुलिस को दी गई है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि एचआरटीसी अधिकारियों की तरफ से घटना की शिकायत मिली है पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि बुधवार रात करीब 11 बजे एक बाइक पर तीन युवक आए और बस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बस की विंडशील्ड टूटी हुई है और पत्थर बस के अंदर पड़े हैं। जब तब चालक ने बस रोकी तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। इसकी जानकारी एचआरटीसी के क्षेत्रीय अधिकारी को फोन दी और बस को वृंदावन ले गए। आंनदपुर साहिब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दानिशवीर ने कहा कि एचआरटीसी के मैनेजर की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
चामुंडा से वृंदावन के लिए पहली बस हुई थी रवाना
बुधवार को ही चामुंडा से वृंदावन के लिए हिमाचल रोडवेज की बस सेवा की शुरुआत की गई थी। हिमाचल परिवहन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने विधिवत तौर पर पूजा अर्चना कर इस बस को वृंदावन के लिए रवाना किया था, जिसे रास्ते में हमलावरों ने पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक
