Rajasthan News: जयपुर. जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को दिल्ली जा रही एक फ्लाइट डायवर्ट होकर पहुंची. एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट संचालन प्रभावित हुआ. इसके चलते से एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2628 को जयपुर डायवर्ट किया गया.

एयरलाइंस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट गोवा से दिल्ली जा रही थी, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई. ऐसे में फ्लाइट में कम फ्यूल की वजह से फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया.
इसके बाद फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. फिर फ्लाइट में फ्यूल भरा गया और बाद में दिल्ली एटीसी से क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट को दिल्ली रवाना किया गया. इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई की फ्लाइट संख्या आईएक्स-195 लेट रवाना रही. फ्लाइट जयपुर से सुबह 5:30 बजे दुबई जाती है, जो जयपुर से 1:45 घंटे लेट 7:15 बजे रवाना हुई.
पढ़ें ये खबरें
- UP TRANSFER BREAKING : शासन ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 10 जनपदों के DM बदले, 14 अफसरों को किया गया इधर से उधर
- बेगूसराय में मुन्नाभाई मूवी स्टाइल में नकल, कान में फिट था मिनी ब्लूटूथ, पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचा
- GT vs MI IPL 2026: गुजरात ने मुंबई के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- नायब सैनी पर बरसे रणदीप सुरजेवाला: बोले- पोर्टल से लेकर फसल उठान तक फेल है सरकार, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
- दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, जस्टिस स्वर्ण कांता ही करेंगी केस की सुनवाई
