Rajasthan News: जयपुर. जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को दिल्ली जा रही एक फ्लाइट डायवर्ट होकर पहुंची. एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट संचालन प्रभावित हुआ. इसके चलते से एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2628 को जयपुर डायवर्ट किया गया.

एयरलाइंस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट गोवा से दिल्ली जा रही थी, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई. ऐसे में फ्लाइट में कम फ्यूल की वजह से फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया.
इसके बाद फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. फिर फ्लाइट में फ्यूल भरा गया और बाद में दिल्ली एटीसी से क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट को दिल्ली रवाना किया गया. इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई की फ्लाइट संख्या आईएक्स-195 लेट रवाना रही. फ्लाइट जयपुर से सुबह 5:30 बजे दुबई जाती है, जो जयपुर से 1:45 घंटे लेट 7:15 बजे रवाना हुई.
पढ़ें ये खबरें
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, अमर बलिदानियों को किया नमन
- जीवन सूक्त : कभी साथ नहीं रह सकते भय और स्वतंत्रता – संदीप अखिल
- 80वां स्वतंत्रता दिवस: सम्राट चौधरी पहली बार गांधी मैदान में फहराएंगे तिरंगा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 15 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- स्वतंत्रता दिवस पर महाकाल का तिरंगा श्रृंगार, भस्म आरती में बाबा ने धारण किया देशभक्ति का दिव्य स्वरूप, यहां कीजिए दर्शन

