पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और तरनतारन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित जानकारी पाकिस्तानी ISI एजेंटों को भेजने वाले जासूस को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान महल्ला रोडूपुर गली नजर सिंह वाली, तरनतारन निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। उसे भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के हाथ लगे ये सबूत
आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसमें खुफिया जानकारी मौजूद है, जो उसने ISI एजेंटों को भेजी थी। उसके पास 20 से अधिक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के नंबर थे। इसके अलावा, पाकिस्तानी अधिकारियों से मिले आर्थिक लेन-देन की जानकारी भी फोन में मौजूद है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां आरोपी के आर्थिक लेन-देन और तकनीकी नेटवर्क की जांच कर रही हैं ताकि इस खुफिया नेटवर्क की पूरी रूपरेखा सामने आ सके। प्रारंभिक सबूतों के आधार पर तरनतारन सिटी पुलिस स्टेशन में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- शादी के लिए नहीं मान रहा था परिवार, टॉवर पर चढ़ गया प्रेमी जोड़ा, मचा हंगामा
- Rajasthan Politics: नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं को मंत्र: शॉर्टकट से बचें, लंबी रेस का घोड़ा बनें, क्या अब टूटेगा राजस्थान का सालों पुराना रिवाज?
- पुलिस मेरी सुन नहीं रही… खाकी की अनदेखी, SP कार्यालय के सामने विधवा महिला ने लगाई न्याय की गुहार
- पारस अस्पताल के बाहर लाश रखकर प्रदर्शन, इलाज के नाम पर किडनी निकालने के आरोप से मचा हड़कंप!
- ‘जहर का कारोबार’ बेनकाब: होटल में घटिया पनीर, दुकानों में बिना लाइसेंस गुटखा बिक्री और नकली ब्रांडिंग का खेल उजागर
