पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और तरनतारन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित जानकारी पाकिस्तानी ISI एजेंटों को भेजने वाले जासूस को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान महल्ला रोडूपुर गली नजर सिंह वाली, तरनतारन निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। उसे भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के हाथ लगे ये सबूत
आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसमें खुफिया जानकारी मौजूद है, जो उसने ISI एजेंटों को भेजी थी। उसके पास 20 से अधिक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के नंबर थे। इसके अलावा, पाकिस्तानी अधिकारियों से मिले आर्थिक लेन-देन की जानकारी भी फोन में मौजूद है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां आरोपी के आर्थिक लेन-देन और तकनीकी नेटवर्क की जांच कर रही हैं ताकि इस खुफिया नेटवर्क की पूरी रूपरेखा सामने आ सके। प्रारंभिक सबूतों के आधार पर तरनतारन सिटी पुलिस स्टेशन में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- पहले फांसी लगाने की कोशिश, फिर जान देने आहर पहुंची महिला, बचाने के क्रम में मामा-भांजी की मौत
- Haryana Weather Update: अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? का मिजाज
- यूपी MLC चुनाव: 23 अक्टूबर को वोटिंग, मेरठ समेत वेस्ट यूपी की 5 सीटों पर कड़ा पहरा
- CG Weather Today : बरसेंगे बादल या सताएगी तेज धूप? जानिए छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम
- MP Morning News: ग्वालियर हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे CM मोहन यादव, विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन; उज्जैन में नगर पूजा शुरू
