अमृतसर। अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास रहने वाला एक व्यक्ति ने बीती रात परिसर में बने हुए श्री गुरु अर्जन निवास सराय के बाहर गुटका साहिब फाड़ कर बेअदबी कर दी। इस घटना के सामने आने के बाद लोग उस पर बेहद नाराज नजर आए। व्यक्ति को पकड़ कर उसकी अच्छी पिटाई की गई। इस पूरी घटना की जांच अब चल रही है।
ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी के चलते परिसर के आस-पास से पहले ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके बावजूद हुई इस घटना के बाद संगत भड़क गई है। वहीं आरोपी को पकड़कर उसके साथ काफी मारपीट भी की गई। गिरफ्तार हुए व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह के रुप में हुई है।
इस मामले में बात करते हुए एडीसीपी जसरूप बाठ ने कहा कि गुटका साहिब की बेअदबी करने की कोशिश की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। बयान लिख कर पर्चा दर्ज भी किया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को गिरफ्तार करके कार्रवाई भी की जा रही है।
- भागलपुर में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, इंटर के छात्र की मौत, ड्राइवर मौके से फरार
- फर्जी IAS की खुली पोल! मोहल्ले में झाड़ता था रौब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- पहले बच्चों की हत्या-फिर की खुदकुशी: मां ने 4 मासूम बच्चियों को कुएं में फेंका, खुद फांसी लगाकर दी जान; 5 मौतों से फैली सनसनी
- बंद कमरे में पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी: पति फांसी पर लटका मिला, पास ही पत्नी का पड़ा था शव, महिला के गर्भवती होने की आशंका
- बिहार के नए राज्यपाल के रूप में सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, 14 मार्च को लेंगे शपथ, सैन्य अनुभव से राज्य को मिलेगी नई दिशा

