अमृतसर। अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास रहने वाला एक व्यक्ति ने बीती रात परिसर में बने हुए श्री गुरु अर्जन निवास सराय के बाहर गुटका साहिब फाड़ कर बेअदबी कर दी। इस घटना के सामने आने के बाद लोग उस पर बेहद नाराज नजर आए। व्यक्ति को पकड़ कर उसकी अच्छी पिटाई की गई। इस पूरी घटना की जांच अब चल रही है।
ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी के चलते परिसर के आस-पास से पहले ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके बावजूद हुई इस घटना के बाद संगत भड़क गई है। वहीं आरोपी को पकड़कर उसके साथ काफी मारपीट भी की गई। गिरफ्तार हुए व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह के रुप में हुई है।
इस मामले में बात करते हुए एडीसीपी जसरूप बाठ ने कहा कि गुटका साहिब की बेअदबी करने की कोशिश की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। बयान लिख कर पर्चा दर्ज भी किया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को गिरफ्तार करके कार्रवाई भी की जा रही है।
- विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल : डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश समिति के लोग, थाने का किया घेराव
- बनारस में बस के लिए लंबा इंतजार अब गुजरे जमाने की बात, 250 नई हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, जानिए रूट और टाइमिंग
- Jharkhand Top News: विमला प्रधान के निधन से शोक, हेमंत सोरेन की 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में पेशी, रंजय हत्याकांड में 2 आरोपी बरी
- सेवा संकल्प अभियान : खौली स्कूल में हुए विविध आयोजन, विद्यार्थियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- आगर-मालवा हादसे पर भावुक हुए PM मोदी! 8 मौतों पर जताया शोक, आर्थिक सहायता की घोषणा



