अरविन्द मिश्रा, बलौदाबाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के भाटापारा रोड में चांवल से भरे हुए ट्रक के केबिन में आग लग गयी धुंआ निकलते देख वाहन चालक ने ट्रक को तत्काल सड़क किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई. ड्रायवर ने पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी.



जानकारी के मुताबिक, ट्रक बिलाईगढ़ से चांवल भरकर अर्जुनी स्थित गोदाम में रखने जा रहा था. इसी बीच वाहन में आग लग गई. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड का सहयोग मांग तत्काल आग पर काबू करवाया. हालांकि जब तक काबू पाया जाता तब तक आग फैल चुकी थी और कैबिन सहित चांवल में भी आग लग चुकी थी. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
बता दें, कि आज जिले में आगजनी की यह दुसरी घटना है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. कोतवाली पुलिस आगे की जांच में जुट गयी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- Delhi News Brief: केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को Z सिक्योरिटी दी; AAP का दवा-अशोक मित्तल के घर ED की रेड राघव ने कराई; दिल्ली में जनगणना का पहला चरण आज से
- CG Morning News: CM साय आज राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, वेदांता पावर प्लांट हादसे के बाद सक्ती पहुंचेंगे उद्योग मंत्री देवांगन, जनगणना 2026-27 के तहत आज से शुरू होगी स्व-गणना, आरटीई मुद्दे पर निजी स्कूलों का असहयोग आंदोलन तेज
- आसमान से ‘आग की बारिश’: गर्मी और चिलचिलाती धूप लोगों की बढ़ा रही मुश्किलें, 42 पार पहुंचा पारा, जानिए कैसा रहेगा UP का मौसम
- 16 April History : भारत में चली पहली ट्रेन, कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का जन्म, जानिए अन्य घटनाएं
- MP Morning News: इंदौर वंदे मातरम विवाद में कांग्रेस ने गठित की जांच समिति, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम, मध्य प्रदेश में जनगणना के पहले चरण की आज से शुरुआत

