अरविन्द मिश्रा, बलौदाबाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के भाटापारा रोड में चांवल से भरे हुए ट्रक के केबिन में आग लग गयी धुंआ निकलते देख वाहन चालक ने ट्रक को तत्काल सड़क किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई. ड्रायवर ने पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी.



जानकारी के मुताबिक, ट्रक बिलाईगढ़ से चांवल भरकर अर्जुनी स्थित गोदाम में रखने जा रहा था. इसी बीच वाहन में आग लग गई. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड का सहयोग मांग तत्काल आग पर काबू करवाया. हालांकि जब तक काबू पाया जाता तब तक आग फैल चुकी थी और कैबिन सहित चांवल में भी आग लग चुकी थी. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
बता दें, कि आज जिले में आगजनी की यह दुसरी घटना है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. कोतवाली पुलिस आगे की जांच में जुट गयी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका
- Ducati ने भारत में उतारी लिमिटेड-एडिशन कैफे-रेसर बाइक Formula 73, जानें कीमत और खासियतें
- Blinkit पर महज 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुआ iPhone Duo, लोगों में दिखा जबरदस्त क्रेज
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: लाइन मैन 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, परमानेंट बिजली कनेक्शन के एवज में मांगी थी घूस
- तेजस्वी का विपक्ष पर हमला, फर्जी वोटरों के दम पर चुनाव जीतना चाहते थे विरोधी, जनता देगी करारा जवाब

